CG – पत्नी का मर्डर कर पंखे से लटकाया शव: अवैध संबंध के शक में पहले पत्नी का गला दबाया… और पंखे से लटका दिया शव… फिर थाने जाकर किया सरेंडर, बोला- वो चरित्रहीन थी, कहती थी- तुम्हारे सामने 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और हत्या कर दी फिर उसके शव को पंखे से लटका दिया। बाद में थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। इतना ही नहीं पति ने ये भी दावा किया की उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी को मार दिया। मामला सेमरिया चौकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खंडसरा निवासी सुशील साहू (28) कुछ समय पहले अपनी पत्नी रानी साहू (25) के साथ नौकरी के लिए लखनऊ गया था। आरोप है कि वहां उसने अपनी पत्नी रानी को किसी अन्य आदमी के साथ संबंध बनाते देख लिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और वे अलग होने पर तैयार हो गए। हालांकि परिजनों के समझाने पर दोनों एक साथ रहे और लखनऊ से 6 जुलाई की शाम बेमेतरा पहुंचे।

विवाद हुआ तो पत्नी को मार दिया
अगले दिन सुशील सिटी कोतवाली पहुंचा और पत्नी की शिकायत कर दी। साथ ही तलाक को लेकर वकील से भी राय ली। वहां से दोपहर करीब 1.30 बजे घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया।

पुलिस चौकी पहुंचकर किया सरेंडर
इसके बाद सुशील पुलिस चौकी पहुंच गया। बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को फांसी से लटका दिया है। सुशील ने यह भी पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान रानी ने उससे कहा था कि वह तलाक ले रहा है। अब इसी तरह 10 पुरुषों को मेरे सामने ही बुलाकर गलत संबंध बनाएगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...