दुर्ग में राष्ट्रीय किसान क्रांति मोर्चा के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने रॉड, हॉकी डंडों समेत चाकू से किया वार… CCTV कैमरों में कैद हुई तस्वीरें

भिलाई। दुर्ग के अमलेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा अम्लेश्वर के खुड़मुड़ा खार में खारुन रिवर फ्रंट के अध्यक्ष और राष्ट्रीय किसान क्रांति मोर्चा के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सोनकर पर जानलेवा हमला किया गया। हमला करने वाले तीनों बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने रॉड, हॉकी डंडों समेत चाकू से हमला किया।

बेदम पिटाई करने के बाद जब भुवनेश्वर बेहोश होकर जमीन पर गिरने पर मृत समझकर तीनो बदमाश थाने के सामने से नकाब पहनकर बेखौफ फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी कैमरों में फरार होते हुए बदमाशो की तस्वीर कैद हो गई है । इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में FIR की की है। अभी तक अज्ञात बदमाशो की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना 5-6 जून दरमियान की है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच अपने फॉर्म हाउस पर काम करते हुए अज्ञात बदमाशो ने जानलेवा हमला किया। मामला अम्लेश्वर थाना इलाके का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...