दुर्ग में 10वीं के छात्र की डूबने से मौत: दोस्तो के साथ नदी में नहाना पड़ा भारी… गोताखोरों ने निकाला शव; घर में पसर गया मातम, पिता की पहले ही…

मृतक किशोर के पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में 15 साल के बच्चे की नदी में डूबने मौत हो गई है। दरहसल कुछ दोस्त घर से नहाने नदी निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार सिकोला बस्ती जंयती नगर दुर्ग निवासी जीतेश साय 15 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह घर से शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट जाने के लिए निकला था। घटना की जानकारी लगने पर आसपास के गोताखोर और लोगों ने किशोर के शव को बाहर निकाला गया। जिसे पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

तीनों दोस्त नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी। जिसे देख जितेश भी नदी में नहाने कूद गया। लेकिन काफी गहरे पानी में जाने से जितेश नदी में डूब गया। देर तक नदी के बाहर नहीं निकलने पर दोस्तों ने चिल्लाना शुरु किया। आसपास के लोग और गोताखोरों की मदद से जितेश का शव बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है। परिजनों के मुताबिक जितेश के पिता नहीं है। मृतक बालक कक्षा 10 वीं का छात्र था। पढ़ाई लिखाई में होनहार था। किशोर के मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग सहित कई जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। राज्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और...

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...