सड़क हादसे में आरक्षक की मौत: बाइक खड़ी कर रास्ते में खड़ा था जेल आरक्षक… तभी तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर… मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से जेल आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक कल रात सूचना मिली कि गुरुनानक पुल में एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। मृतक की जेब में मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान जेल आरक्षक बलराम निषाद के रूप में हुई। पास में ही आरक्षक की बाइक भी खड़ी थी।

पुलिस ने घटना की जानकारी जेल प्रबंधन को दी है। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जेल से जानकारी लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आरक्षक ने पुल पर बाइक खड़ी की थी। वहीं, वह अपनी बाइक से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश:...

मां और दो बच्चों की मिली लाश कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने...

ट्रेंडिंग