डॉक्टरों की अमानवीय कृत्य के खिलाफ एक्शन की मांग: BJYM के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशम ने युवाओं के साथ पुलिस को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भिलाई में संचालित शंकरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अमानवियता के चलते एक नवजात बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशम दत्ता ने अपने साथियों के साथ पुलिस को ज्ञापन सौंपा है।

प्रशम ने बताया कि, बच्चे की मां की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने नवजात को वेंटिलेटर में रखा था। जब परिजन इलाज के लिए ₹10000 नहीं दे पाए तो डॉक्टर ने नवजात को वेंटिलेटर से निकालकर परिजन के हाथ में दे दिया। डेढ़ घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।

रविवार को स्मृति नगर चौकी में प्रभारी व सुपेला TI के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रशम दत्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवामोर्चा, कन्हैया, आसिम, पिंटू जाल, हर्ष चंदेल, सचिन वर्मा, ऋषि पांडेय मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...