BSP में प्राइवेट कंपनियों में 80% से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

भिलाई। दुर्ग जिला एनएसयूआई के तत्वधान में शुक्रवार को एक अच्छी पहल की गई। जिसमें NSUI दुर्ग जिला महासचिव कारण वैष्णव के नेतृत्व मे प्रदेश सचिव शिवांग साहू, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोल्डी कोशरे ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अंदर निजी (प्राइवेट) कंपनियां टाटा, राइट, सिमेंस, वोल्टास, इत्यादि कंपनियां में 80% से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग रखी। ये जानकारी NSUI के प्रदेश सचिव शिवांग साहू दी है।

NSUI द्वारा बीएसपी प्रबंधन से यह भी मांग की गई कि, रोजगार मेला के तहत सीधे उनके आवेदन स्वीकार किया जाए। NSUI के प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने कहा कि, अगर आने वाले समय में हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो दुर्ग जिला एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र नेता अक्षय कुर्रे, सुनील वर्मा, नीलम वेंकटेश, सौरव यदु, सिद्धांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...