रेड में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में मिला ससुर… थाने में जब बहू छुड़ाने आई तो झुक गया बुजुर्ग का सिर… 5 महिलाओं सहित 10 लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए

रेड में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में मिला ससुर

क्राइम डेस्क। बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल पर पुलिस ने अचानक छापा मारा था, जिसमें पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए थे। मामले में पुलिस ने अजंता होटल के मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को शनिवार को जेल भेज दिया। होटल मालिक सुभाष दुआ की तलाश की जा रही है। यहां तलाशी के दौरान विभिन्न कमरों से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल में एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के साथ छापा मारा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जब होटल के कमरे खुलवाकर देखे गए थे तो पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए थे। सभी लोग आपत्तिजनक हालात में थे। उस वक्त पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने भेज दिया था।

इसके अलावा होटल का मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता भी पकड़ा गया था। उस समय होटल में ताला डाल दिया गया। बाद में शाम को पुलिस की एक टीम ने दोबारा होटल जाकर सघन तलाशी ली तो वहां तमाम आपत्तिजनक सामग्री मिली। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने शुक्रवार देर रात होटल मालिक सुभाष दुआ और मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जबकि कमरों से पकड़े गए जोड़ों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया, शनिवार दोपहर को पुलिस ने होटल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया। होटल से साढ़े पंद्रह हजार रुपये और एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है।

होटल में एक महिला अपने प्रेमी के साथ आई थी तो एक ने अपने देवर के साथ आने की बात कबूली। एक महिला पड़ोसी के साथ आई थी तो एक नजदीकी के साथ। वहीं इस्लामनगर का बुजुर्ग भी अपनी करीबी महिला को लेकर आया था। देर रात उसे उसके बेटे की बहू छुड़ाने थाने आई। उसके सामने बुजुर्ग का सिर भी शर्म से झुक गया।

शहर में केवल अजंता ही नहीं और भी कई होटल इस धंधे के लिए बदनाम हैं। शहबाजपुर तिराहे के नजदीक होटल में पहले भी छापा मारा जा चुका है और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। अजंता होटल से पांच जोड़े ही नहीं पकड़े गए बल्कि वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। होटल के मैनेजर को जेल भेज दिया गया है। अभी मालिक नहीं पकड़ा गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...