कल दुर्ग आएंगे डिप्टी CM विजय शर्मा: भाजपा सदस्यता अभियान का करेंगे शुभारंभ, देखिये पूरा शेड्यूल

दुर्ग। 02 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों भाजपा का सदस्य बनकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की, इसके बाद 03 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान का शुरुआत की।

भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि इसी कड़ी में चार सितंबर को दुर्ग जिले की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। जिले में सदस्यता अभियान का उदघाटन कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे राजनांदगांव बाईपास स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, ईश्वर साहू, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशन में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाएं संपन्न हो चुकी हैं, इसके बाद मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर सदस्यता अभियान टोलियों का गठन हो चुका है। 5 सितंबर को दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में सदस्यता अभियान का उदघाटन विधायक, पूर्व विधायक एवं जिले के वरिष्ठ नेतागण करेंगे, इसके पश्चात 6 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव हासिल किया है। भाजपा का यह गौरव बरकरार रहेगा। राष्ट्रीय नेता और सांसद, विधायक से लेकर के बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी को सदस्यता अभियान में जुटना है, प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सौ सदस्य और अधिकतम कुल प्राप्त वोटों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाने हैं।

जिला सदस्यता टोली के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी और डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के संकल्प, विचारधारा, पंच निष्ठाओं और डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे। दुर्ग जिले में सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तत्पर हैं। सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएंगे. पहला- मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर, दूसरा- क्यूआर कोड स्कैन करके, तीसरा- नमो ऐप के जरिए और चौथा- भाजपा की वेबसाइट के जरिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...