भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए देवेंद्र यादव: रोजाना राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहें है 25 KM…7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी शुरुआत

भिलाई। कांग्रेस नेता एवं पूर्व AICC अध्यक्ष राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” पद यात्रा कर रहे हैं। इस भारत जोड़ों यात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल है। वे गत दिनों ही इस यात्रा में शामिल हुए है। उसके बाद से वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में पैदल चल रहे हैं। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और 3750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वो 150 दिन बाद कश्मीर पहुंचेगे।

भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक दो दिनों के बाद वे वहां से लौटेंगे। दिन भर पैदल चलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कैंम्प में योगासन किया। साथ में बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

देवेंद्र यादव ने कहा कि नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारत वासियों को जोड़ने, आपसी प्रेम भाईचारे का संदेश के लिए हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ा यात्रा कर रहे हैं। एक तपस्वी की तरह वे इस यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं और ऐसे द़ृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी के साथ पैद चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं।

रोज चल रहे 25 KM
विधायक देवेंद्र यादव रोज राहुल गांधी के साथ 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। विधायक देवेंद्र ने कहा की एक ओर जहां देश में भाजपा हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी जी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के बीच प्रेम, भाईचारा का हाथ बढ़ा रहे हैं। हमारे देश की मिट्‌टी की खुशबू फैला रहे है और एकता को मजबूत कर रहे हैं।

हर जगह लगा रहे पौधा
भारत जोड़ों यात्रा के साथ ही रोज यात्रा करने के साथ ही लोगों से मिल रहे हैं। जहां से भी यात्रा गुजर रही है। वहां भारत जोड़ो यात्रा को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाया जा रहा हैं। सिर्फ यही नहीं हर उस जगह गांव- शहर जहां से यात्रा गुजर रही है। वहां की मिट्‌टी को भी सहेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय...

रायपुर। छतीसगढ़ में दूसरे चरण में चुनाव कल यानी 26 अप्रैल को है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कल, 26 अप्रैल को...

पढ़ाई का दबाव बना तो राजनांदगांव की 13 साल...

दुर्ग, राजनांदगांव। राजनांदगांव की एक नाबालिग लड़की ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। इस मामले में किशोरी क मौत अस्पताल में 20...

हिंदी USA सेंट लुईस ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया...

सेंट लुइस, USA। हिंदी यूएसए ने हाल ही में अपना बहुप्रतीक्षित दूसरा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार, 14 अप्रैल को शानदार सफलता और उत्साह के...

CG में हैवानियत की हद पार: शादी के कार्यक्रम...

CG में हैवानियत की हद पार सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात से पूरे इलाके...

ट्रेंडिंग