जिला साहू संघों ने सीएम से की मुलाकात : कर्मा जयंती सहित विविध कार्यक्रमों के लिए दिया न्यौता, युवक-युवती परिचय, भवन लोकार्पण में सीएम करेंगे शिरकत…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को प्रदेश के रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिलों में आयोजित होने वाले माता कर्मा जयंती और सामाजिक भवनों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री को चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम, गरियाबंद के महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण महाराज ने आश्रम में 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले रामकथा और रामजानकी व हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आमन्त्रण दिया। जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर संभाग साहू समाज द्वारा प्रकाशित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पुस्तिका भेंट की।

इस अवसर पर सूरजपुर जिला साहू संघ से जोखन लाल साहू, अशोक कुमार साहू, संतोष कुमार साहू और प्रदीप कुमार साहू, धमतरी जिला साहू संघ से शारदा साहू और दयाराम साहू, गरियाबंद जिला साहू संघ से भुनेश्वर साहू और दिलीप साहू, रायपुर जिला साहू संघ से देवनाथ साहू और पूनम कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...