कलेक्टर भुरे की पहल रंग लाई; NDA में भिलाई के देवेंद्र साहू सलेक्ट…प्रशासन ने शुरू कराया था विशेष कोचिंग, यहीं पढ़कर देवेंद्र ने की थी तैयारी…

भिलाई| कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के डी.एम.एफ. निधि द्वारा एन.डी.ए. की कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की गयी। जिसमें स्किनिंग के माध्यम से कुल 40 बच्चों का चयन किया गया था।

कोचिंग कक्षाएं सितम्बर 2021 से प्रारंभ की गयी। इन्हें 15 विशेषज्ञों द्वारा इन्हें प्रशिक्षित किया गया। प्रथम ही प्रयास में जिले के देवेन्द्र कुमार साहू का चयन लिखित परीक्षा में हुआ। जिला प्रशासन द्वारा देवेन्द्र कुमार साहू को एस.एस.बी. शिक्षण हेतु देहरादून भेजा गया था।

जिले के लिए गौरव की बात है कि देवेन्द्र कुमार साहू सभी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कर एन.डी.ए. के लिए चयनित हो चुके है। कोचिंग कक्षाएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर 06, भिलाई में संचालित की जा रही है। जहां पर वर्तमान में 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है।

प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालन करने में श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ए.डी.एम.दुर्ग की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही श्री अभय कुमार जायसवाल, जिला शिक्षाअधिकारी दुर्ग का विशेष सहयोग रहा है। वर्तमान में एन.डी.ए. की द्वितीय बैच की कक्षाएं संचालित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...