दुर्ग में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे विधायक वोरा; जोगी कांग्रेस से पार्षद प्रकाश कांग्रेस में हुए शामिल…वोरा के साथ CM भूपेश से मुलाकात कर थामा कांग्रेस का हाथ…

भिलाई। दुर्ग शहर जनता कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद प्रकाश जोशी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। जोशी के साथ शहर जनता कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव सहित दर्जनों जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस प्रवेश किया है।

कांग्रेस प्रवेश के बाद पार्षद प्रकाश जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता वोरा के साथ राजधानी गए। वहां वोरा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सहित विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले पार्षद प्रकाश जोशी सहित अन्य लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने पार्टी में प्रवेश के लिए स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए आम जनता के हित में काम करें। कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के नाते वार्ड में जनता की सेवा करें। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, राजकुमार नारायणी, युवा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, सुमीत वोरा मौजूद थे।

बता दें कि प्रकाश जोशी दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। पहली बार निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद उन्होंने जनता कांग्रेस में प्रवेश किया। पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी से दूसरी बार चुनाव जीते। उनके साथ कांग्रेस प्रवेश करने वालों में दुर्ग शहर जनता कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, सुजीत चंदेल, दीपक देशलहरे, लुकेश्वर सोनी, स्वप्निल जैन, बालकिशन साहू, सिद्धू वर्मा, सूरज श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, सुनील बंजारे, मनीष साकरे, राकेश सिन्हा,जफर खान, उमाशंकर जांगड़े, प्रेमसागर बघेल, दीपक खुटेल, निर्धन जोशी, दीपक देशलहरे, सुनील चंदेल, गणेश मांडले, अर्चना जोशी, सुषमा श्रीवास्तव, किरण वर्मा, पुष्पा चंदेल, प्रवीण कुमार, राखी टंडन, रोहन नायक, पीटर, भीम देशलहरे, चंचल किन्नर सहित अन्य जनता कांग्रेसी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ सभा’: पूर्व सीएम बघेल और...

भिलाई। कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस सभा में हजारों की...

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव नियुक्त: रिसाली आगमन...

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रथम रिसाली आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोनेश बंछोर और किरण...

रायपुर में हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता...

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM साय, विस्...

रायपुर। श्री झूलेलाल धाम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी के संयोजन में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित...