होली पर निकाली पुरानी रंजिश की कसर, पति व पत्नी पर जानलेवा हमला एक जिला अस्पताल में तो दूसरा मेकाहारा में भर्ती…

भिलाई| खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पति व पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिए। पुरानी रंजिश का बदला लेने होली पर्व घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करोन्डा और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताय़ा कि 19 मार्च रात करीब 11 बजे की घटना है। खुर्सीपार वार्ड- 40 निवासी मुकेश सिंह ने शिकायत की है कि उसके पिता राकेश सिंह और मंजू सिंह एक साथ छठ तालाब के पास बैठे थे।

जहां अचानक आरोपी करोन्डा और उसकी पत्नि एवं अन्य उसके साथी पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर लिया औरअश्लील गालियां देने लगे। जब उनका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए अज्ञात वस्तुओं से हमला कर दिया। इस हमले में राकेश सिंह को सिर, कान, चेहरा, हाथ-पैर में गंभीर चोंट आई है।

वहीं मां के पैर में चोंट आई है। दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां से राकेश की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रायपुर के मेकाहारा में रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मंजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...