MP में BJP ने CM फेस का किया ऐलान: उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ. मोहन यादव बनेंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री… देवड़ा और शुक्ला होंगे डिप्टी CM, तोमर बनेंगे स्पीकर

भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव 2023 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव जीते डॉ. मोहन यादव को MP के CM पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले वे शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे है। इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया गया है। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर बनाए गए है।

Exit mobile version