भिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होगी प्रभावित: 66 MLD के वाल्व में है खराबी… कल इस प्राइम लोकेशन समेत कई क्षेत्रों में सुबह नहीं आएगा पानी; जानिए

  • संधारण कार्य में निगम के फिल्टर प्लांट अमला जुटा

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 66 एम.एल.डी फिल्टर प्लांट के वाल्व में खराबी आ जाने के कारण कल 1 सितंबर को नेहरू नगर जोन के कई क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। वाल्व खराब होने के कारण निगम 5 पानी टंकी मे जल भराव नही हो पाने के कारण आज पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वाल्व में खराबी आते ही निगम के फिल्टर प्लांट का अमला वाल्व को ठीक करने में जुटा हुआ है।

जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि, फिल्टर प्लांट के 66 एम.एल.डी.के 800 एमएम डाया का एक बडा वाल्व मे रात मे खराबी आ जाने के कारण निगम क्षेत्र के पाँच पानी टंकी मे जल भराव का कार्य नही हो सका है जिसके कारण नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र मे शुक्रवार को पेयजल सप्लाई नही हो सकेगा। वाल्व खराब होने की जानकारी मिलते ही फिल्टर प्लांट के कर्मचारी सहित जल विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर संधारण कार्य में जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...