दुर्ग कलेक्टर जिस स्कूल में पहुंची, वहां गायब मिले HM… दफ्तर लौटते ही सस्पेंड

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर IAS ऋचा प्रकाश चौधरी इन दिनों एक्शन मोड पर हैं। उनके द्वारा लगातार स्कूलों में सरप्राइज विजिट दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर ऋचा धमधा ब्लॉक के शासकीय प्राइमरी स्कूल तुमाकला पहुंची थीं। इस दौरान स्कूल के हेड मास्टर स्कूल में मौजूद नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार बिना अवकाश के आवेदन दिए स्कूल से HM योगेश्वर कश्यप गायब थे। उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को भी छुट्‌टी की सूचना नहीं दी गई थी। दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचते ही कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग के नए डीईओ को निर्देश दिए जिसके बाद DEO अरविंद मिश्रा ने HM योगेश्वर कश्यप का सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...