छुट्टी के दिन भी निगम बना रहा टैक्स वसूली का प्लान: बड़े बकायादारों की बन रही लिस्ट… अंतिम नोटिस के साथ अंतिम मौका देगा निगम, फिर होगी कुर्की और कानूनी कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग निगम अब बड़े टैक्स बकायदारों की सूची तैयार कर रही है। जिन्हे टैक्स जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा शनिवार को राजस्व विभाग के निशांत यादव, योगेश सूरे, संजय मिश्रा, रामखिलावन शर्मा, सहित राजस्व अमला के साथ निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन भी नगर निगम टैक्स नहीं देने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है।

प्लान तैयारी के साथ सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इनमें वे लोग शामिल हैं, जो लगातार दो से तीन साल से टैक्स देने में आनाकानी कर रहे। सूची तैयार कर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ने लोगों से संपत्ति कर, जल कर और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी प्लान जोरो से करेगी। जब निगम द्वारा करदाताओं का रिकार्ड देखा जा रहा उसमें से अधिक बड़े बकायादार मिले, जो लंबे समय से निगम को टैक्स नहीं दे रहे है।

उन्होंने कहा कि सूची तैयार कर नगर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद इसकी जानकारी निकालकर एक रिपोर्ट बनाई जा रही है।इस रिपोर्ट के बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में एक और वारदात : चलती कार से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। किशोर पैकरा हत्याकांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

शोक समाचार: विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर के अध्यक्ष...

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव के पूज्य पिता केशव दास वैष्णव का आज शाम 6:30 बजे दुःखद निधन हो गया।...

भिलाई में युवक को पॉर्न देखना और दिखाना पड़ा...

भिलाई। भिलाई में एक अजीब मामला सामने आया है। दरहसल पुलिस ने एक आरोपी को पब्लिक प्लेस में पोर्न वीडियो देखने और दूसरों को...