लता दी को श्रद्धांजलि देने संस्कारधानी पहुंचे दुर्ग सांसद बघेल: सुख के सब साथी दुःख में न कोई गाकर जीता दिल, मुंबई के आर्केष्टा व भिलाई के कलाकारों ने बांधा समां

भिलाई। संस्कारधानी राजनांदगांव में आज भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गयाl

इसके मुख़्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख ने की। विशिष्ठ अतिथि सुरेन्द्र दास वैष्णव व कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता थे।

मंच संचालक शरद श्रीवास्तव ने किया। इस संगीत संध्या को और भी सुरमयी बनाने के लिए मुम्बई की आर्केस्ट्रा जयश्री मेलडी माड़ी के गायक किरण भट्ट गायिका मृणाल लड्डे और भिलाई के वादक ने जिम्मेदारी ली । मुख्य अतिथि सांसद बघेल ने सुख के सब साथी दुःख में न कोई गाकर राजनांदगाँव वासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल गौतम, आदर्श गुप्ता, उमेश पटेल सहित भिलाई के कलाकार निशु पाण्डेय आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...