Durg News: दीवार से टकराई तस्करों की गाड़ी, 11 पेटी शराब समेत कार जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले आरोप

दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 11 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस से बचने अवैध शराब तस्करों ने गाड़ी एक गांव में घुसा दी। जिससे गाड़ी एक घर में जाकर टकरा गई, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह शराब मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने कार सहित 11 पेटी अवैध शराब और कार जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

दरअसल एक रायपुर पासिंग संदिग्ध कार ग्राम ठेलकाडीह की ओर जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। गस्त पर निकले 112 के जवानों की टीम ने ग्राम ठेलकाडीह चौक पर कार का इंतजार कर रही थी। लेकिन पुलिस वाहन की लाल नीली बत्ती जलते हुये देख कार जालबांधा रोड की ओर वापस मुड़ गई। जिसका पुलिस जवानों ने पीछा किया।

वही पुलिस से बचने कार ग्राम मुड़पार बस्ती में घुस गई। जहां गाड़ी अनियंत्रित होकर घर की दिवाल में टकरा गई एवं पुलिस गाड़ी को नजदीक आते देख वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कार में लगभग 90 हजार कीमत के मध्यप्रदेश निर्मित 13 बाक्स में गोवा अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। प्रत्येक शीशी में बार कोड लगा हुआ था। वही एक कार जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये क्षतिग्रस्त हालत को पुलिस ने जब्त की है। आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...