महादेव BOOK के चक्कर में नप गया आरक्षक; दुर्ग SP ने किया सस्पेंड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वीआईपी जिले दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सिपाही सहदेव को महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में संलिप्तता के चलते सस्पेंड कर दिया है। उस पर आरोप है कि वह साल 2021 से अब तक कई महीने तक बिना किसी सूचना के गायब रहा।

सस्पेंडेड सिपाही लगातार महादेव एप के संचालकों से बातचीत होती थी और वह खुद भी इस कार्य में शामिल था। इसकी सत्यता जांचने के लिए दो आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया है। यदि सारे सबूत सही पाए गए तो सहदेव सिपाही को नौकरी से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग में मार्च 2022 में महादेव आईडी के बड़े रैकेट खुलासा हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता सामने आई थी। इस पर तत्कालीन एसपी बीएन मीणा ने 10-15 आरक्षकों को लाइन अटैच किया था। सारे सिपाहियों की पुनः पदस्थापना तो हो गई है, लेकिन उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जा रही है। इन्हीं सिपाहियों में सहदेव सिपाही, भीम और अर्जुन का नाम था। ये तीनों भाई थे।

कल इनका डिटेल और सीडीआर खंगालने पर सहदेव की भूमिका संदिग्ध नजर आई। वह लगातार कई महानों से ड्यूटी से गायह है। साथ ही वह लगातार महादेव एप से जुड़े लोगों से बात करता रहा और कई राज्यों में इसकी उपस्थिति भी मिली है। इस मामले की जांच दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर और छावनी सीएसपी प्रभात कुमार को सौंपी गई है। दुर्ग एसपी ने सहदेव सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार करता था बात
सहदेव सिपाही की भूमिका महादेव ऑनलाइन सट्टा में काफी हद तक सामने आई है। वह महादेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता था। सीडीआर डिटेल में यह बात पुष्ट हो चुकी है। इतना ही नहीं सहदेव बिना बताए अपसेंट है और इस दौरान उसका लोकेशन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया, जहां महादेव एप का संचालन किया जा रहा है।

साल 2021 से लगातार अनुपस्थित है सहदेव
सहदेव सिपाही सबसे पहले स्मृति नगर चौकी में पदस्थ था। यहां 15 अप्रैल 2020 से 17 नंबर 2020 तक वह बिना बताए गायब रहा। इस सिलसिला आगे भी चला। उसके बाद इसे लाइन अटैच किया गया। फिर इसकी पदस्थापना कुम्हारी थाने में की गई। यहां 18 अगस्त 2021 से 10 सितंबर 2021, 14 नवंबर 2021 से 20 नवंबर 2021 से 20 नवंबर 2021 तक और फिर 21 नवंबर 2021 3 मार्च 2022 तक गायब रहा। मार्च 2022 से अब तक फिर वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहा था। इसके चलते उसे सस्पेंड किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...