दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने निकाली युवक की स्टंटबाजी: बिजी रोड में बाइक में खड़ा होकर कर रहा था करतब… किसी ने पुलिस को भेजा Video, काट गया 6000 हजार का चालान, मंगवाई माफी; देखिए Video

दुर्ग। ट्रैफिक जागरूकता के लिए दुर्ग ट्रैफिक पुलिस तत्पर है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। दुर्ग जिले में चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर एक युवक द्वारा स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। स्टंट करना युवक पर भारी पड़ गया। पुलिस ने स्टंटबाज युवक की पहचान कर उसका मोटा चालान काटा है। पुलिस ने 6 हजार का फाइन लगाकर युवक से माफी मंगवाई है। पुलिस ने रविवार को युवक का वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह युवाओं से अपील कर रहा है कि इस तरह स्टंट करते हुए वाहन न चलाएं। यह खुद के लिए और दूसरों के लिए भी खतरनाक है।

देखिये Video :-

दुर्ग ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के अनुसार 16 फरवरी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर एक वीडियो मिला था। जिसमें युवक मरोदा सेक्टर के बिजी रोड पर चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की थी। वीडियो की जांच और गाड़ी नंबर ट्रेस करने के बाद पता चला कि जो लड़का बाइक चला रहा था उसका नाम साहिल खान (18 ) है जो निजामी चौक भिलाई का रहने वाला है। ट्रैफिक डीएसपी ने तुरंत उस लड़के को ट्रैफिक टावर भिलाई बुलाया। फिर उसका चालान काटा गया। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसे वाहन चालक है तो उनका फोटो और वीडियों यातायात हेल्प लाइन नंबर 94791-92029 पर भेज सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...