दुर्ग में लगातार दूसरे दिन हादसे से बच्चे की गई जान: भिलाई में ढाई साल के बच्चे की मौत… कार से टकराकर जमीन में गिरा बच्चा, पत्थर से सिर में लगी चोट, मौके पर हो गई मौत

भिलाई। भिलाई के शास्त्री नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पंचमुखी हनुमान मंदिर कैम्प-1 के ठीक सामने सागर सोनी की मृत्यु पत्थर से टकराने से हो गई। दरअसल सागर सोनी के बड़े पिता जब रात को घर वापस लौटे और जब वह अपनी गाड़ी को व्यवस्थित कर रहे थे। तभी पीछे से सागर सोनी दौड़ते हुए आया और बड़े पापा कहकर चिल्लाने लगा जैसे ही उनके बड़े पिता ने ब्रेक मारा और वह टकराकर जमीन में गिरा। जीसे उसका सर पत्थर में टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। ये घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...