सड़क हादसे में कवि की मौत… एंबुलेंस ने रौंदा, दुर्ग महिंद्रा रिसार्ट के पास की घटना…

दुर्ग। सुप्रसिद्ध कवि विद्युत नगर निवासी प्रदीप कुमार वर्मा का बीती रात सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना रात साढ़े 9 बजे धमधा रोड में महेंद्रा रिसॉर्ट के सामने हुई। 18 फरवरी की रात्रि वे एक विवाह समारोह में शामिल होने परिवार सहित गए थे। वापसी में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही सुयश अस्पताल की एम्बुलेंस ने उन्हे जबरदस्त ठोकर मार दिया।

एमबुलेंस की स्पीड इतनी अधिक थी कि ठोकर से वे करीब 10 मीटर दूर फेंका गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी थे। प्रशांत वर्मा के पिता तथा छत्रपति शिवाजी कॉलेज के संचालक अजय वर्मा के चाचा प्रदीप वर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जायेगा। वे 78 साल के थे।

कुर्मी समाज के स्थानीय नेता प्रदीप वर्मा के निधन से कुर्मी समाज में शोक व्याप्त है। अंतिम संस्कार शिवनाथ मुक्तिधाम में 19 फ़रवरी सोमवार को किया जायेगा। अंतिम यात्रा 2 बजे निवास स्थान से निकलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...