छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में नियुक्ति: IT सेल दुर्ग संभाग अध्यक्ष परमानंद साहू ने अपने कार्यकारणी का किया विस्तार… 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष समेत 47 लोगों की हुई नियुक्ति

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) दुर्ग संभाग ने अपने प्रथम कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें साहू समाज के 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति संभाग स्तर पर किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कसडोल विधायक व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू व आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के अनुशंसा से, दुर्ग संभाग अध्यक्ष परमानंद साहू नें पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी नियुक्ति आदेश अनुसार 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष, 19 संगठन सचिव, 11 संयुक्त सचिव व 6 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई. टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान की बात कही साथ ही समाज में एक साथ मिलजुलकर भाईचारे के साथ चलने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...