दुर्ग यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए ये महापरीक्षा: 16 अप्रैल से होगी ऑफलाइन परीक्षा…BA, BCOM समेत UG के लिए यूनिवर्सिटी ने जारी किया टाइम-टेबल

भिलाई। हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन और टाइम-टेबल में कहा गया है कि, वार्षिक परीक्षा-2022 के अंतर्गत आयोजित होने वाली स्नातक, नियमित, प्राइवेट, भूतपूर्व, पूरक की परीक्षा के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है।

बीए, बीएससी, बीकॉम, बी.लिब, बीसीए, बीएससीबीएड, बीएबीएड कक्षाओं की परीक्षा होने वाली है।द्ध 16 अप्रैल से परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन होगी।

पहली पाली सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक आयोजित होगी। इस पाली में बीएससी, बीएससी गृहविज्ञान, बीएससी बीएड, बीसीए, बी.लिब के छात्र परीक्षा देंगे।

वहीं दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिर्फ बीकॉम के छात्र एग्जाम देंगे। सबसे आखिरी पाली तीसरी पाली में बीए और बीएएएड के छात्र एग्जाम देंगे।

दुर्ग यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया है कि परीक्षा केंद्रों/उपकेंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी परीक्षा केंद्रों व उपकेंद्रों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों द्वारा एडमिट कार्ड 1 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...