भिलाई में PM और गृहमंत्री पर NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाला गुस्सा: ग्लोब चौक में फूंक दिया पुतला…ED पर भी गंभीर आरोप

भिलाई। भिलाई में NSUI ने मोदी सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका। टाउनशिप के ग्लोब चौक में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। ईडी ने सिर्फ कांग्रेस और विपक्षी नेताओं से पूछताछ कर अपनी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

दुर्ग जिला NSUI के तत्वावधान में गुरुवार को ग्लोब चौक में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए। NSUIके प्रदेश संयुक्त महासचिव आकाश कनौजिया ने कहा कि कि लगातार 3 दिनों से ईडी और पुलिस विभाग के अधिकारी हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ कर रहे हैं। इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी वर्तमान में उपचाराधीन हैं। इन परिस्थितियों में भी सरकार उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही है। आकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओछी राजनीति ना करके सार्थक राजनीति करे। वह जो कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है वह पूरी तरह से गलत है।

आकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने जब दिल्ली जाकर इस कार्रवाई का विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा हर जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान विशेष रूप से जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह, प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे, विशेष गौतम, राहुल मिश्रा, अमन सोनी, आयुष झा, शुभम शर्मा, युवराज चौरसिया व दीपक पल सहित अन्य साथी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...