दिल्ली में प्रदूषण का हल निकालने भिलाई में जुटेंगे 12 राज्यों के इंजीनियरिंग छात्र… रूंगटा R-1 कॉलेज को मिली बड़ी जिम्मेदारी; मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने बनाया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का नोडल सेंटर

भिलाई। केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन ग्रैंड फिनाले की जिम्मेदारी इस साल रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज को दी गई है। इसके लिए मिनिस्ट्री ने रूंगटा आर-1ग्रुप को नोडल सेंटर भी बनाया है। नेशनल लेवल हैकथॉन का यह ग्रैंड फिनाले 11 और 12 दिसंबर को होगा जिसमें विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों की 25 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टीमें 36 घंटे नॉनस्टाप कंप्यूटर कोडिंग करके ऐसे सॉफ्टवेयर तैयार करेंगी जो समाज के हित में रहेंगे।

इस साल एजुकेशन मिनिस्ट्री ने इन टीमों को पांच प्रॉब्लम स्टेटमेंट दिए है। यह सभी टीमें देश की राजधानी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने प्रदूषण को लेकर सॉफ्टवेयर बेस्ड सॉल्यूशन देंगी। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि, इस समय दिल्ली में प्रदूषण का एक्यूआई शीर्ष पायदान पर पहुंच चुका है। हवा में प्रदूषण के नैनो पार्टिकल्स घुल गए हैं जो बड़े स्तर पर लोगों को बीमार कर सकते हैं। इसके लिए हैकाथॉन में शामिल होने वाली टीमें दिल्ली में प्रदूषण की एक्यूआई वैल्यू को मोबाइल से कैप्चर करने का समाधान देगी। इसके अलावा दिल्ली में रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी टूल्स डिजाइन किए जाएंगे।

राजधानी दिल्ली के अलावा देशभर में अतिक्रमण दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। इसका समाधान ऑटोमेशन के जरिए देने के टीमों को रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी के जरिए हल निकालना होगा। दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत को दूर करने के लिए भी यह टीमें सॉफ्टवेयर तैयार करेगी जिससे रियल टाइम ग्राउंड वॉटर बॉडी और स्टोरेज वॉटर का सर्वे किया जा सकेगा। इसके अलावा यह टीमें बायोटेक और हेल्थ टेक पर भी सॉफ्टवेयर टूल डेवलप करेगी। यह सभी पांचों प्रॉब्लम स्टेटमेंट इन विद्यार्थियों को केंद्र सरकार ने दी है। सॉफ्टवेयर के जरिए इन समस्याओं को सुलझाने वाली टीमोंं को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इस हैकाथॉन के लिए रूंगटा ग्रुप ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...