फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, कांटा लगा गाने से बटोरी थी शोहरत, बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली शेफाली का अचानक इस तरह चले जाना फैन्स और इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका है।

बताया जा रहा है कि शेफाली को देर रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्रकार विक्की लालवानी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोगों के साथ अस्पताल लाया गया था और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शेफाली का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। साल 2002 में ‘कांटा लगा’ गाने से उन्होंने रातों-रात शोहरत बटोरी। इसके बाद लोग उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे। उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

उनकी मौत की खबर फैलते ही बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। एली गोनी, राजीव अदातिया, मोनालिसा और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी ने लगाई फांसी, भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी पर...

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी...

Durg News: उपसरपंच से मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ...

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निकुम में उप सरपंच गोपेंद्र कुमार साहू (36 वर्ष) के साथ मारपीट का मामला सामने...

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 600...

पुरी (ओडिशा): जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को भारी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। भीषण गर्मी और अनुमान...

Bhilai News : घर के अंदर खड़ी कार और...

दुर्ग। नंदिनी नगर टाउनशिप में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात आरोपियों ने एक घर को निशाना बनाते घर के अंदर खड़ी...