CG में पिता बना हैवान, 8 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से शर्मनाक और दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपनी 8 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत के बाद उसकी मां ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

दरअसल घटना बीती शुक्रवार रात की है. महिला का आरोप है कि उसका पति बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन अनाचार किया. बाद में डरी-सहमी बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई.

महिला का कहना है कि इससे पहले भी पति इस तरह की हरकत कर चुका था. उसने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज न कराने के लिए उस पर ससुराल पक्ष की ओर से दबाव भी बनाया गया, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

मामले में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है.

पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति पेशे से ड्राइवर है और अक्सर नशे की हालत में घर आता था. इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे और विकृत मानसिकता के कारण रिश्तों की मर्यादा किस तरह तार-तार हो रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर पिलाने से...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी मेडिकल...

पद्मविभूषण तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी स्कूल...

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मविभूषण से सम्मानित एवं छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अप्रतिम धरोहर डॉ. तीजन बाई के...

पुलिस अभिरक्षा से महिला आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बालोद। पुलिस अभिरक्षा से चोरी के मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को गंभीर मानते...

नकटी मामले पर भाजपा का पलटवार, अनुराग सिंहदेव ने...

रायपुर। नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने...