पुलिस अभिरक्षा से महिला आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बालोद। पुलिस अभिरक्षा से चोरी के मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना की अभिरक्षा में रखा था। इसी दौरान दोपहर में महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी गई।

महिला के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, काफी तलाश के बावजूद देर तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्य में लापरवाही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेश निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार महिला आरोपी की तलाश लगातार जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, विभागीय जांच के माध्यम से यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुलिस अभिरक्षा से फरारी की घटना किन परिस्थितियों में हुई और किस स्तर पर चूक हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर पिलाने से...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी मेडिकल...

पद्मविभूषण तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी स्कूल...

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मविभूषण से सम्मानित एवं छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अप्रतिम धरोहर डॉ. तीजन बाई के...

CG में पिता बना हैवान, 8 साल की बेटी...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से शर्मनाक और दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपनी 8 साल की...

नकटी मामले पर भाजपा का पलटवार, अनुराग सिंहदेव ने...

रायपुर। नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने...