CG – 7 माह से गायब रेप पीड़िता की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता… IG से की शिकायत… इधर TI का कहना – मुआवजा पाने पिता ने बेटी को किया गायब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रायपुर की रेप पीड़िता गायब हो गई। बता दें कि रायपुर की एक 16 साल की लड़की पिछले सात माह से बिलासपुर से गायब हो गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अब तक बच्ची की तलाश नहीं हो पाई है। वहीं पीड़िता के पिता बच्ची की तलाश में दर-दर भटक रहा है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में रहने वाली 16 साल की लड़की के साथ दो युवकों ने रेप किया था। मामला सामने आने पर रायपुर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान आरोपियों ने निचली अदालत में जमानत आवेदन लगाया, जिसके खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। इस केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने लड़की का पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी किया था। बीते 28 जुलाई को हाईकोर्ट में उसका बयान होना था। लिहाजा, पिता अपनी बेटी को लेकर 27 जुलाई को बिलासपुर पहुंचे। यहां वह अपनी बेटी के साथ तितली चौक के पास सो गए थे। लेकिन, सुबह हुई तो बेटी गायब थी।

बेटी के गायब होने पर उसके पिता ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि कुछ लोग उनकी बेटी को ऑटो में बैठाकर ले गए हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, अब तक लड़की का कुछ पता नहीं चल सका है।

सात माह बाद भी बेटी का पता नहीं चलने से पिता परेशान है। वह अपनी फरियाद लेकर आईजी बीएन मीणा के पास भी गया था, जहां उन्होंने शिकायत करते हुए अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। इधर, तोरवा टीआई उत्तम साहू का कहना है कि मुआवजा पाने के लिए लड़की को उसके पिता ने ही गायब कर दिया है और पुलिस को गुमराह कर रहा है।

वहीं, तोरवा थाना प्रभारी के आरोपों पर पिता का कहना है कि मैं अपनी ही बेटी को गायब क्यों करूंगा। अगर मैने बेटी को गायब किया है तो पुलिस मुझे सजा दे। मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं, पर मेरा आग्रह है कि पुलिस मेरी बेटी को लेकर आ जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...