BREAKING: भिलाई TIMES ने जहां किया अवैध प्लाटिंग का स्टिंग ऑपरेशन, वहां प्रशासन ने की कार्रवाई… 11.5 एकड़ में बस रही थी कॉलोनी, प्रशासन ने हटाया

भिलाई। दुर्ग जिले में कई जगह अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। इस मामले में भिलाई टाइम्स ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसके बाद निगम और प्रशासन एक्शन मोड पर है। दुर्ग जिला प्रशासन ने बुधवार को जेवरा में 11.5 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। मरारीन धरसा रोड में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें तालाब के किनारे इसमें तालाब रोड के अलावा अन्य क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग कराई जा रही थी।

मौके पर पहुंचकर अमले ने कार्रवाई की। नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेशानुसार तथा एसडीएम के निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने प्लाटिंग की पूरी मार्ग संरचना को ध्वस्त किया। साथ ही प्लाटिंग के लिए चिन्हांकित किए गए खंभों आदि को उखाड़ा गया।

वर्मा ने बताया कि 03 अलग-अलग पैच में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसमें तालाब रोड में 05 एकड़ के अलावा ग्राम जेवरा में अन्य जगहों पर 04 एकड़ तथा 2.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस दौरान सरपंच प्रशांत गौतम, सचिव अनिल दुबे एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...