CG – अंधविश्वासी शिक्षिका का टोटका: छात्र पर टोटका करने शिक्षिका ने माचिस से जलाया… बात कम करता था इसीलिए जलती माचिस की तीली से गर्दन को दागा… BEO ने थमाया नोटिस

अंधविश्वासी शिक्षिका का टोटका

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित मैनपुर ब्लॉक में एक शिक्षिका ने अंधविश्‍वास की हद पार कर दी। टीचर ने 5वीं कक्षा के कम बातूनी बच्चे को जलती माचिस की तीली से दाग दिया है। जब परिजनों ने इसकी शिकायत ​कि तो BEO ने आरोपी शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस थमाया है। मामला मैनपुर ब्लॉक के लधवापारा प्राथमिक स्कूल का है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ बातचीत नही करने वाले छात्र को चंचल बनाने शिक्षिका के घरेलू नुस्खे को आजमाया और उसे माचिस की तीली से दाग दिया। लेकिन टोटका अब शिक्षिका को भारी पड़ गया है।

मामला मैनपुर ब्लॉक के लधवापारा प्राथमिक स्कूल का है, जहां पदस्थ शिक्षिका सविता जोशी ने 24 जनवरी को कक्षा 5 वी में पढ़ने वाले बबरु यादव के गर्दन पर जलते माचिस की तीली दाग दी। जिससे गर्दन में घाव बन गया है। मामले को लेकर पिता मदन यादव ने बीइओ महेश पटेल के समक्ष लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद 27 जनवरी को बीइओ पटेल ने शिक्षिका को शो कॉज नोटिस जारी किया है।

बीईओ के मुताबिक मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु डीईओ को भी प्रस्ताव भेजा गया है।नोटिस का जवाब मिलते ही उचित कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...