दिल के मरीज के लिए दुर्ग से रायपुर तक बना ग्रीन कॉरिडोर: डाइलेटेड कार्डियोम्योंपेथि (DCM) से पीड़ित 19 वर्षीय युवक को AIIMS रायपुर किया गया शिफ्ट, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा के समन्वय से ट्रैफिक DSP सतीश ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, बच गई जिंदगी

भिलाई। भिलाई में दिल के पेशेंट के लिए शंकरा अस्पताल से AIIMS अस्पताल रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया। 19 वर्षीय दक्ष नेताम डाइलेटेड कार्डियोम्योंपेथि (डीसीएम) नामक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण मरीज का हार्ट केवल 18 परसेंट की काम कर रहा है। इस वजह से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने दुर्ग ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर की मदद से ग्रीन कॉरिडोर का अरेंजमेंट करवाया। जिसके चलते मरीज को शंकरा हॉस्पिटल की वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस से AIIMS अस्पताल रायपुर शिफ्ट किया गया। आपको बता दें पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा पिछले कई सालों से मरीजों के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था कर रहे है। सही समय में बेहतर उपचार मिलने से बहुत से मरीजों की जान बच पाई है। उन्हें लोग भिलाई के ग्रीन कॉरिडोर मेन के नाम से भी बुलाते है।

पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने बताया कि, मरीज का हार्ट के वॉल्व में प्रॉब्लम है। दुर्ग जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस DSP सतीश ठाकुर से इस बात को लेकर निवेदन किया गया था की मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की जाए। AIIMS रायपुर के ICU में कल जगह नहीं थी। आज जगह खाली हुई तो मरीज को रायपुर शिफ्ट किया गया।

पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने बताया कि, मुझे भिलाई टाइम्स के संपादक यशवंत साहू ने फोन पर सुचना दी की एक पेशेंट शंकरा हॉस्पिटल में एडमिट है। उस मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने की उन्होंने आग्रह किया। जिसके बाद हमने ये व्यवस्था की है। दुर्ग जिला पुलिस लगातार हमे सपोर्ट करती है। उनके कारण ही आज तक कई मरीजों का इलाज सफलतापूर्ण हुआ है।

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल गुलाठी ने बताया कि, 19 वर्षीय दक्ष नेताम डाइलेटेड कार्डियोम्योंपेथि से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण युवक का दिल केवल 18% ही काम कर रहा जिस वजह से युवक की हालत गंभीर बानी हुई है। इसलिए उसे AIIMS रायपुर शिफ्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...