महिला MLA ने जूनियर इंजीनियर को मारा थप्पड़: अतिक्रमण तोड़ने के बाद रो रही महिलाओं पर हंस रहे इंजीनियर का महिला विधायक ने पकड़ा कॉलर, मार दिया चांटा, देखिए VIDEO

महिला MLA ने जूनियर इंजीनियर को मारा थप्पड़

ठाणे/मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला MLA ने एक जूनियर सिविक इंजीनियर को सबके सामने थप्पड़ दे मारा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो क्लिप में मीरा भायंदर विधायक गीता जैन मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के दो इंजीनियरों को एक घर को गिराने के लिए गाली देते हुए दिखती हैं, जिसके कारण घर के लोगों को बच्चों सहित मानसून से पहले सड़क पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला विधायक ने दो आदमियों में से एक का कॉलर पकड़ा और उसे थप्पड़ मार दिया।

ठाणे जिले की MLA गीता जैन का वीडियो वायरल
हालांकि विधायक गीता जैन को इसका कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सजा भुगतने को तैयार हैं। गीता जैन न कहा-“मैंने देखा कि जब घर के मालिक अपनी दुर्दशा शेयर कर रहे थे, तब सिविक अधिकारी हंस रहा था। जब महिलाएं अपने घर को टूटते देख रो रही थीं, तो संबंधित अधिकारी उन पर हंस रहे थे। मेरी कार्रवाई उनके प्रति एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी।” जैन ने एक मराठी समाचार चैनल को फोन पर स्वीकार किया कि उनका कृत्य कानून के खिलाफ था।

विधायक ने कहा कि जूनियर सिविक इंजीनियरों द्वारा गिराए गए घर का केवल एक हिस्सा अवैध था और इसके रहने वालों ने अवैध हिस्से को हटाने का वादा किया था। विधायक ने दावा किया, “अवैध निर्माण एक बिल्डर के लिए बाधा साबित हो रहा था न कि किसी सरकारी सुविधा या सड़क के लिए। फिर भी, ये निकाय अधिकारी वहां गए और अवैध हिस्से को गिराने के बजाय, उन्होंने पूरे घर को तोड़ दिया।”

ठाणे विधायक गीता जैन अतिक्रमण विवाद
गीता जैन ने एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) का हवाला देकर कहा कि कोई भी घर, चाहे वह वैध हो या अवैध मानसून के पहले या मानसून के मौसम में नहीं गिराया जाना चाहिए। गीता जैन ने कहा कि उन्होंने इस जीआर के बारे में अधिकारियों को बताया था। यह आदेश हर साल 1 जून से लागू होता है। फिर भी वे घर का तोड़ आए।

गीता जैन ने आरोप लगाया कि निकाय अधिकारियों ने उन महिलाओं के बाल भी खींचे, जो उनके घर को गिराए जाने का विरोध कर रही थीं। विधायक ने दावा किया कि दो इंजीनियर बिल्डरों की मिलीभगत से एक निजी जमीन पर विध्वंस का काम कर रहे थे।

कौन हैं विधायक गीता जैन?
गीता जैन ने कहा कि वे यह मुद्दा विधानसभा में उठाएंगी। उसे (जिस इंजीनियर को थप्पड़ मारा गया था) मेरे खिलाफ मामला दर्ज करने दें …. मैं इसका सामना करने के लिए तैयार हूं। कोई कैसे नागरिक अधिकारियों को निजी भूमि पर बने ढांचों को गिराने को बर्दाश्त कर सकता है?”

बता दें कि गीता जैन 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में जीती थीं। बाद में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवसेना को समर्थन दिया। हालांकि, जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद जैन भाजपा में हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...

रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज...

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह...

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...