वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ के कोयलंगा डायवर्सन सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन: 2.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी सिंचाई परियोजना

रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले  ग्राम कोयलंगा में  आज अपने राजधानी स्थित निवास कार्यालय से कोयलंगा डायवर्सन के सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन किया। 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से  तैयार होने वाली इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में 275 हेक्टेयर की वृद्धि होगी और कोइलंगा के साथ भुइया पाली, बेहरा पाली के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

इस परियोजना के वर्चुअल भूमिपूजन के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक श्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की एवं आने वाले समय में केलो बांध और सपनाई बांध से भी जल्द ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का वायदा किया। गौरतलब है की केलो बांध के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...