CG में BJP नेता के घर लगी आग: भाजपा नेता और उनकी पत्नी झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

CG

डेस्क। छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में पेंड्रा के गौरेला क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल के घर में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक निजी अस्पताल में इलाज दोनों का चल रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग सिलेंडर लीक होने के कारण लगी होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा गौरेला के एक रिहायशी इलाके में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया। फिलहाल, अधिकारी आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...