राजधानी रायपुर में गोलीबारी: बिहार से कट्टा लेकर आया बदमाश, टेस्टिंग के दौरान दोस्त पर ही कर दिया फायरिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात एक बदमाश ने कट्टा टेस्टिंग करते समय अपने दोस्त को ही गोली मार दी। इस घटना में युवक को गोली लगने के बाद चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद कर जप्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिहार से कट्टा लाया था और उसका टेस्ट कर रहा था, तभी ये घटना घटित हो गया। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले मोहित साहू को पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मोहित साहू ने बिहार के सिवान से कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर आया हुआ था। इसके बाद वह अपने साथी रवि गुप्ता के सामने कट्टे का प्रदर्शन कर उसे चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने कट्टा को टेस्ट करने के लिए फायर किया। लेकिन कट्टे से निकली गोली सीधे रवि गुप्ता को जा लगी। इस घटना के तुरंत बाद रवि गुप्ता मौके पर ही लहुलूहान होकर गिर गया।

गोली चलने की आवाज के बाद मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा आनन फानन में रवि गुप्ता को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। उधर इस घटना की जानकरी मिलते ही उरला पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा सहित 6 जिंदा कारतूस जब्त किया है। बताया जा रहा है पुलिस की गिरफ्त में आया मोहित साहू को पुलिस ने पूर्व में भी साल 2022 में उरला थाना में हुई लूट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...