दुर्ग में बाढ़: शिवनाथ नदी में बढ़ा जलस्तर… तटीय क्षेत्र स्थित ईटा भट्टी में फंसे थे 19 लोग, SDRF ने संभाला मोर्चा… सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन; खैरागढ़ में भी 17 लोगों का बचाया गया

दुर्ग। दुर्ग जिले से बहने वाली शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदी में करीबन 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में स्थित 2 ईटा भट्टे 19 लोग फंसे हुए थे। दोनों ईटा भट्टी शिवनाथ नदी के किनारे में स्थित है। इसकी सूचना जैसे ही दुर्ग कंट्रोल रूम को मिली। मौके पर खुद जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह और एस.डी.आर.एफ की टीम मौके पर पहुंची। SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत से 19 लोगों का रेस्क्यू किया। जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।

कंट्रोल रूम दुर्ग के सूचना के अनुसार थाना खैरागढ़ चौकी जालबांधा ग्राम धनगांव राहुद में दो परिवार के लगभग 17 लोगों की बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर तत्काल दुर्ग जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में एस.डी.आर.एफ की टीम को रवाना किया गया और घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ एसडीआरएफ के जवानों द्वारा 17 महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं जिनका बचाव कार्य किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, रायपुर में कर...

रायपुर. कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई...

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

बड़ी खबर : जहर खाने से तीन मासूमों की...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या...

भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से...

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।...

ट्रेंडिंग