बड़ी खबर: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम को चार साल की सजा, 50 लाख रुपए का जुर्माना भी

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) को आय से अधिक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई है. अदालत ने चौटाला पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इस फैसले के बाद उनके बेटे अभय चौटाला ने कहा है कि वो कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है.

हाई कोर्ट जाएंगे: अभय चौटाला
इस मामले में सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि उनकी चार संपत्ति अटैच की जाएगीं. वहीं अभय चौटाला (Abhay Chautala) ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ वो सोमवार को हाई कोर्ट में अपील दायर करेंगे. स्पेशल जज विकास धुल ने उन्हें 21 मई को प्रिवेन्शन ऑफ करप्शन एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी करार दिया था.

2006 में दर्ज हुआ केस
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि उन्होंने आय से 100 गुना से भी ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी. ये मामला कोर्ट में 16 साल तक खिंचा. बताते चलें कि इस मामले को लेकर 2006 में केस दर्ज हुआ था. चौटाला ने हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए ये बेशुमार दौलत इकठ्ठा की थी.

सीबीआई ने की थी कड़ी सजा की मांग
सीबीआई ने चौटाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी. वहीं, चौटाला के वकील ने उनकी खराब सेहत और अच्छे बर्ताव के लिए सजा में नरमी बरतने की अपील की है. उनके वकील ने कहा था कि चौटाला को फेफड़े में इन्फेक्शन है वो खुद से कपड़े तक नहीं बदल सकते हैं. उन्हें कहीं आने जाने में भी किसी के सहारे की जरूरत पड़ती है. वकील ने दावा किया कि वो बीमार होने के साथ 90 फीसदी विकलांग हैं, इसलिए उन्हें सजा में राहत दी जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...