इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात; दादा बनने पर दी बधाई… प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; रायपुर में 21 को पहला इंटरनेशनल मैच पर…

रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की चर्चा के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री बघेल को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मोहम्मद अजहरुद्दीन रायपुर के प्रवास पर आए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...