जापान के पूर्व PM को गोली मारी…भाषण देते वक्त हमला, गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े

बड़ी खबर जापान से आ रही है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने की खबर है। उन्हें नोरा शहर में उस वक्त गोली मारी गई, जब वे भाषण दे रहे थे। गोली लगते ही वे मंच पर गिर पड़े।

​​​​​​

टाइम्स नाऊ ने लिखा है- जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल होने ऐतिहासिक नारा शहर गए थे। नारा में वो एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक मंच पर ही गिर गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उनके शरीर से खून निकल रहा था। शायद उन्हें किसी स्नाइपर ने अपना शिकार बताया। जापान के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘द जापान टाइम्स’ ने भी आबे के घायल होने की पुष्टि की है। उसने आबे को दो गोलियां लगने की पुष्टि की है, साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है।

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ऐतिहासिक शहर क्योटो के पास स्थिति नारा शहर में थे। ये हिस्सा पश्चिमी जापान में पड़ता है।

नारा शहर 9वीं शताब्दी में जापान की राजधानी भी रहा है। इस शहर में आबे संबोधन दे रहे थे, तभी वो गिर गए. बताया जा रहा है कि उन्हें 2 गोलियां मारी गई हैं। एक गोली उनके सीने में लगी है। उनकी हालत गंभीर है. हालांकि वो अभी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

बता दें कि शिंजो ने कुछ महीनों पहले ही जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था. वो बहुत सादगी से जीने वाले व्यक्ति थे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अच्छी करीबी रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...

CBSE 10th Result 2026: जारी हुआ 10वीं का परिणाम,...

नई दिल्ली/रायपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर...