वाह रे इश्क! प्रेमी से प्रेमिका ने कहा- शादी के दिन आकर मेरी मांग में सिंदूर भर देना, वरमाला में पहुंचा आशिक और फिर…

मल्टीमीडिया डेस्क। बिहार के नालंदा (Bihar Nalanda) के हरनौत में एक शादी थी. धूमधाम से हो रही इस शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी थी. घर को रंगीन रोशनी से सजाया गया था. गेट पर फूल और झालर लगाए गए थे. टैंट-पंडाल, गेट,बैंड-बाजा और वरमाला स्टेज सब शानदार था. फिर बारात नाचते-गाते दरवाजे पर पहुंची. बारातियों का स्वागत किया गया.

समधी मिलन के बाद दुल्हा दुल्हन को वरमाला के लिए मंच पर लाया गया. दूल्हा-दूल्हन के हाथ में माला था और अभी वह एक दूसरे को वरमाला पहनाते तब अचानक स्टेज पर दुल्हन का प्रेमी पहुंच गया. प्रेमी हाथ में माला और सिंदूर लिए हुए था. मंच पर पहुंचकर उसने दुल्हन को वरमाला पहना दिया, साथ ही उसके मांग मे सिंदूर भी भर दिया.

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. लड़की पक्ष वालों ने प्रेमी पर खूब लात घूंसें बरसाए. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों से बड़ी मुश्किल से युवक को बचाया. अब अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है.

हरनौत की है ये अजब प्रेम की ये गजब कहानी
अजब प्रेम की ये गजब कहानी नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है. जहां शैलेंद्र राउत का बेटा मुकेश कुमार पिछले एक साल से गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था. दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो इसके किस्से होने लगे.

लड़की के घरवालों को जब बेटी के प्रेम-प्रसंग का पता चला उन लोगों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी. इसके बाद मंगलवार की रात बारात आई थी. शादी और जश्न का माहौल था. वरमाला हो रहा था, इस बीच प्रेमी ने मंच पर पहुंच कर कांड कर दिया.

प्रेमी-प्रमिका दोनों का था ये प्लान !
लड़की के प्रेमी के इस कृत्य के बाद दुल्हे ने शादी से साफ इंकार कर दिया. बारात का गुस्सा भी सातवें आसमान पर था. वहीं घटना के बारे में प्रेमी ने बताया कि वह दुल्हन से पिछले एक साल से प्रेम कर रहा था. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं.

लेकिन लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर बुलाया. साथ जीने मरने के वादे को याद दिलाया. इस दौरान लड़की ने उससे कहा कि जब मेरा वरमाला हो रहा होगा तब तुम आ जाना और मेरी मांग भर देना.

लड़की के घरवाले लड़के को बता रहे हैं सनकी
लड़की के घरवालों का कहना है कि लड़का झूठ बोल रहा है. उसका उनकी बेटी से कोई संबंध नहीं है. लड़का सनकी है और उसकी बेटी को बदनाम कर रहा है. वहीं हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद दोनों पक्ष का आवेदन लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...