4 जवान शहीद: पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग, हादसे में चार जवान शहीद

नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आई है। जहां सेना के चार जवानों की एक भीषण हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में हुआ। जहां गुरुवार दोपहर बाद सेना के एक वाहन में आग लगी। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सेना के जवान और वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। सेना के वाहन में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा-
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां सेना के एक वाहन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अभी तक सेना के चार जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। हालांकि शहीद हुए जवानों की पहचान अभी क्लियर नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ।

सेना से वाहन में आग कैसे लगी, मामले की जांच जारी-
हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सेना के एक वाहन में लगी भीषण आग नजर आ रही है। आग इतनी भीषण थी कि जवान जबतक निकलते तब तक चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सेना के ट्रक में आग लगी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...