CG – नाबालिग को शराब पिलाकर गैंगरेप: झांकी दिखाने के बहाने 15 साल की लड़की को ले गया परिचित युवक… सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती पिलाई शराब… फिर दो दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

भिलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। 15 साल की लड़की से 3 युवकों ने रेप किया है। बताया जा रहा है की परिचित युवक झांकी दिखाने के बहाने लड़की को ले गया था। इसके बाद जबरदस्ती शराब पिलाकर अपने दोस्तों के साथ उसका रेप किया। फिर नशे की हालत में लड़की को शहर के एक इलाके में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 15 साल की लड़की 10 सितंबर की शाम घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंधी कॉलोनी में जीई रोड के पास लड़की की पहचान का युवक सूरज यादव (20) मिल गया। उसने लड़की से डोंगरगढ़ में झांकी देखने जाने की बात बताई। सूरज ने कहा कि वह साथ चले, बाद में बाइक से घर छोड़ देगा। इस पर लड़की मान गई और बाइक पर उसके साथ बैठ गई।

कुछ दूर जाने के बाद सूरज का साथी जितेंद्र रजक मिल गया। उसे भी लड़की के पीछे बाइक पर बैठने को कहा। लड़की ने विरोध किया, लेकिन दोनों उसे जबरदस्ती तुमडीबोड मुरमंदा की ओर सुनसान इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी सन्नी कुमार रजक बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने चाकू दिखाकर लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाई और खुद भी पी।

इसके बाद नशे में धुत आरोपियों ने लड़की से दुष्कर्म किया। फिर लड़की को शहर में छोड़कर भाग निकले। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वह लड़की को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मंगलवार को घेराबंदी कर तीनों आरोपियों सूरज यादव, सन्नी कुमार रजक और जितेंद्र रजक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363, 376, 376 डी और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, रायपुर में कर...

रायपुर. कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई...

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

बड़ी खबर : जहर खाने से तीन मासूमों की...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या...

भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से...

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।...

ट्रेंडिंग