CG – घर में घुसकर महिला से गैंगरेप: महिला को अकेला देखकर 2 नशेड़ियों की बिगड़ी नियत, घर में घुसकर दोनों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में घर घुसकर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को गौरेला के पतेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला शराब के नशे में धुत घर के बाहर बेसुध पड़ी हुई थी। दोपहर का वक्त था, इसलिए पति मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहीं का रहने वाला राजकुमार पनिका (35 वर्ष) और उसका दोस्त राकेश पनिका (30 वर्ष) वहां से गुजर रहे थे।

दोनों आरोपियों ने जब महिला को शराब के नशे में बेसुध देखा। तो उनकी नियत बिगड़ गई। दोनों महिला को उठाकर उसके घर के अंदर ले गए। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला बहुत अधिक नशे में थी। दोनों आरोपी भी वारदात के समय नशे में थे। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। जिसके बाद परिवार ने गौरेला थाने में दोनों आरोपियों राजकुमार और राकेश पनिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मुखबिरों को एक्टिव कर जांच में जुटी थी। वहीं महिला की मेडिकल जांच में उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हो चुकी थी। गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें आरोपियों के गांव में ही छिपे होने का पता चला, तब जाकर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपी रोजी-मजदूरी करते हैं। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: चीफ सक्रेटरी जैन ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा...

देश में 1 जुलाई से लागू होंगे 3 नए...

नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से अपराधियों पर काबू पाने की पहल एनसीआरबी संकलन ऑफ क्रिमिनल लॉ ऐप एक व्यापक मार्गदर्शक दुर्ग। पूरे देश में 1...

आंगनबाड़ी भर्ती न्यूज़: दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए...

दुर्ग। दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए आवेदन 12 जुलाई तक आमंत्रित है। दरहसल एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त...

काम की खबर: अग्नि-बिजली हादसा, सर्पदंश सहित इन परिस्थितियों...

दुर्ग। प्रदेश में किसी आपदा में जन समुदाय को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार गृह मंत्रालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली...

ट्रेंडिंग