नई चेतना 3.0 अभियान के अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, महिलाओं और समुदाय के लिए नई पहल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) और चैतन्य संस्था के तहत नई चेतना 3.0 अभियान के अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर का भव्य शुभारंभ जनपद पंचायत कार्यालय, धमधा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवकी साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा रहीं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कुमार कौशिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में दुर्ग जिले के डीपीएम सुनील शर्मा, अमर सिंह बीपीएम प्रभारी रबीकांत सिन्हा और चैतन्य संस्था की टीम से जिला समन्वयक योगिता झिलपे एवं ट्रेनिंग एसोसिएट एमीन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, पीआरपी, मास्टर ट्रेनर, और जेंडर विषय से जुड़े समूह की दीदियों ने सक्रिय सहभागिता दी।

जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह मौजूद समुदायों को शिकायत निवारण, परामर्श सेवाओं, और जागरूकता अभियानों के माध्यम से सशक्त करेगा। इस पहल से सामाजिक समावेशन की दिशा में ठोस कदम उठाने में मदद मिलेगी।

भविष्य की योजनाओं पर विमर्श
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जेंडर रिसोर्स सेंटर की भावी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। सभी ने इसे सामाजिक बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सराहना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...