CA की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: कान में लगा था ब्लूटूथ… फोन पर बात करते हुए कर ली खुदकुशी… पुलिस की जांच जारी

मुजफ्फरपुर। जिले के काजीमोहमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली मुहल्ले में सीए की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। कमरे में पंखे से फंदा लगा लटकता शव मिला। घटना के बाद इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंजली जायसवाल (23) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद की जा रही है। बताया गया कि मुहल्ला निवासी अवधेश चौधरी का किराना का कारोबार है। जांच में पहुंची पुलिस को पता चला कि बुधवार की रात उसने घरवालों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह कमरे में सोने चली गई। गुरुवार की सुबह कमरा बंद देख स्वजन परेशान हो गए। इसके बाद स्वजन को अनहोनी की आशंका होने लगी। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया। देखा गया कि छात्रा का शव पंखे से झूल रहा है। दुपट्टा को काटकर शव को नीचे उतारा गया। चेहरा काला पड़ चुका था। कमरे की तलाशी लेने पर दो मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। बिस्तर पर किताब खुली हुई थी। छानबीन में पता चला कि छात्रा के पास दो मोबाइल होने की जानकारी स्वजनों को नहीं थी। स्वजन बता रहे कि उनलोगों को एक ही मोबाइल की जानकारी थी।

पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि अंजली शहर के एक कोचिंग में पढ़ाई करने जाती थी। पुलिस उस कोचिंग में जाकर भी पूछताछ करने की कवायद कर रही है, ताकि खुदकुशी के कारणों का पता चल सके। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाला जा रहा, ताकि यह पता चल सके कि किससे उसकी बात हो रही थी। क्योंकि कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। अंतिम कॉल किसका था। इन सभी बिंदुओं पर जांच कर गुत्थी सुलझाने की कवायद की जाएगी। इधर, घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...