राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे दुर्ग: पर्यावरण संवर्धन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का किया आह्वान, बोले – जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए पर्यावरण संर्वधन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। राज्यपाल डेका आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त आशय के विचार व्यक्त किया। राज्यपाल ने जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

राज्यपाल डेका ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से इसका लाभ जन-जन तक पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से करने कहा। राज्यपाल डेका ने अधिकारियों से एजेण्डावार 20 विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में जल संरक्षण एवं जागरूकता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, स्वच्छता एवं जीवनशैली, बेहतर जीवन के लिए योग, टी.बी. उन्मूलन, लिंग अनुपात एवं बालिका शिक्षा, अनाथ बाल श्रम शिक्षा, एकीकृत पुस्तकालय, सामाजिक एवं नैतिक विकास, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक विरासत, असहाय एवं परित्यक्त वरिष्ठ नागरिक, भिखारियों का पुनर्वास, एसएचजी आजीविका, नशा-मुक्ति एवं दुरुपयोग मुक्त नशा, सहकारिता संवर्धन, आदिवासी एवं वनवासी विकास, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं प्रवर्तन, रेड क्रॉस सोसायटी की उपलब्धियों के संबंध में पॉवर पांइट प्रेसेन्टेशन के माध्यम से महामहिम को अवगत कराया। कलेक्टर चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा सामाजिक हितों पर किए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ जिले की विकासात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया।

बैठक में संभागायुक्त एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, वनमंडलाधिकारी चंद्रशेखर परदेशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन बड़े नक्सली...

जगदलपुर। सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है....

CG News: घर में रखा फ्रिज ब्लास्ट, किसान की...

खैरागढ़. छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण विस्फोट से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। श्रीराम वर्मा ने...

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा...

मुंगेली। कलेक्टर जनदर्शन में पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल...

विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन...

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई में सेन्ट्रल लाईब्रेरी को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन से हरी झंडी मिल गई...

ट्रेंडिंग