संयज रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन भिलाई में ग्रेजुएशन डे का आयोजन: चेयरमैन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

संयज रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन भिलाई के अंतर्गत रूंगटा कॉलेज साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के द्वारा 4 जून को ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हेमंचद्र विश्वविघायल दुर्ग कि कुलपति डॉ. अरूणा पलटा, चेयरमैन माननीय संयज रूंगटा, डॉ. साकेत रूंगटा (डायरेक्टर) विशिष्ट अतिथि डॉ. जवाहर सूरी सेठी (डायरेक्टर) डॉ. श्रीकांत बुरजे (डायरेक्टर एकेडमिक) डॉ. तृप्ति अग्रवाल जैन (प्राचार्य) समस्त प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया गया। तत्पश्चात उत्कृष्ट छात्रों का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज के चेयरमैन संजय रूंगटा के द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित कर उनके द्वारा किए गए कार्यो को सराहा गया। विशिष्ट अतिथि के द्वारा छात्रों को यह बताया गया कि एक छात्र का जीवन संघर्षों से भरा होता है एवं उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा कठिन परिश्रम करना पड़ता है। कुलपति नें छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया एवं सदा ज्ञान अर्जन करने की प्रेरणा दी। अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा द्वितिय वर्ष के छात्रों को सफलता की पूंजी एवं परम्परा की ज्योति प्रदान कर उनके जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रीति नवीन यादव के द्वारा सभी को आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम का शुभ समापन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी अर्पण डे थे। शाम को सभी छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डीजे देव, रैम्पवॉक आयोजित किए गये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...